लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः राहुल गांधी बोले, प्रधानमंत्री मोदी कुछ भी बेच सकते हैं, वह ताजमहल भी बेच सकते हैं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 17:25 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि जामिया के हमलावर को किसने पैसे दिए गए। राहुल गांधी पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उतरे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव में कांग्रेस और राजद का गठबंधन हुआ है।राहुुल ने कहा कि CAA, NRC ने देश का बंटवारा कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आप पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार के लिए दोनों दल ने क्या किया। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा कि जामिया के हमलावर को किसने पैसे दिए गए। राहुल गांधी पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए उतरे। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और राजद का गठबंधन हुआ है। राहुुल ने कहा कि CAA, NRC ने देश का बंटवारा कर दिया।

राहुल ने कहा कि केन्द्र सरकार अडानी और अंबानी के लिए है, यह सरकार सिर्फ 15 लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए है। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर सरकारी उपक्रमों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ताजमहल भी बेच सकते हैं। 

हमारे इतिहास में नफरत की जगह नहीं है, हमारा देश प्रेम वाला देश है, वे (भाजपा) धर्म की बात करते हैं लेकिन कोई धर्म हिंसा की बात नहीं करता। मोदी और आरएएस का यह किस तरह का ‘‘हिंदू धर्म” है; हिंदू धर्म सभी को साथ लेकर चलने की बात करता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का एक नेता ऐसा दिखाएं जिसने पाकिस्तान में ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाया हो, जंगपुरा से कांग्रेस उम्मीदवार ने ऐसा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह दो करोड़ नौकरियां देंगे, उन्होंने इसके लिए क्या किया, केजरीवाल ने बेरोजगारी से निपटने के लिए क्या किया। राहुल ने एक चुनावी रैली में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बताने को तैयार नहीं हैं कि कितने युवाओं को रोजगार मिला।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील