लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः राष्ट्रपति कोविंद, लालकृष्ण आडवाणी, गौतम गंभीर सहित कई हस्तियों ने डाला वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:56 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने वोट डाला। सभी ने अपील की कि आप मतदान जरूर करें। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े रहे।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके के राजपुरा परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है और लोग ठंड की परवाह किए बगैर शनिवार को सुबह-सुबह मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने वोट डाला। सभी ने अपील की कि आप मतदान जरूर करें। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के पहले घंटे में 3.66 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े रहे।

मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस इलाके के राजपुरा परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया। नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता और बेटा पुलकित भी थे। मतदान के लिए जाने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा और दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने भी वोट दिया।

मतदान शुरू होने से कुछ मिनट पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील- जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी को झूठ और वोटबैंक की राजनीति से ‘‘मुक्त’’ कराने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली को स्वच्छ हवा, पीने का स्वच्छ पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इसे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी सिर्फ एक दूरदर्शी सोच व मजबूत इरादों वाली सरकार ही बना सकती है।’’ शाह ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि झूठ और वोट बैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त करने के लिए मतदान अवश्य करें।’’

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘देश की एकता, अखंडता और दिल्ली के सम्पूर्ण विकास के लिए आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट ही आपकी दिल्ली का सुनहरा भविष्य लिखेगा। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’। जय हिंद।’’ एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीरामनाथ कोविंदएल के अडवाणीहामिद अंसारीसोनिया गाँधीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट