लाइव न्यूज़ :

Delhi election- पीएम मोदी करेंगे दो रैली, तीन और चार फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में सभा को करेंगे संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 13:40 IST

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संभवत: तीन फरवरी और चार फरवरी को पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आयोजित होने वाली मोदी की रैलियों के लिए तैयारी अंतिम चरण में है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में आठ फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होगा। छह फरवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होगा।

दिल्ली में आगामी दिनों में भाजपा के प्रचार अभियान को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां होने की संभावना है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संभवत: तीन फरवरी और चार फरवरी को पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आयोजित होने वाली मोदी की रैलियों के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय राजधानी में आठ फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होगा। छह फरवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होगा।

बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार भी भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ संयुक्त रूप से दो रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह और नड्डा सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सघन प्रचार अभियान में जुटा है।

हर दिन अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दो-तीन रैलियां हो रही हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह, प्रकाश जावडेकर और स्मृति ईरानी तथा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी प्रचार अभियान में जुटे हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया, ‘मतदान के पहले दिल्ली में 12000 से ज्यादा मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर एक बैठक के आयोजन की हमारी योजना है। इस तरह की 2000 से ज्यादा छोटी-बड़ी सभाएं हो चुकी हैं।’ भाजपा दिल्ली में 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने तीन सीटें गठबंधन सहयोगियों जद (यू) और लोजपा के लिए छोड़ी है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाराजनाथ सिंहआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर