लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: 8 फरवरी को 100 से अधिक उम्र के 150 मतदाता डाल सकेंगे घर से ही वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 14:16 IST

107 साल के मतदाता केवल कृष्ण को डाक मतपत्र अंतिम तिथि से महज दो दिन पहले मिला, जिसके कारण उन्हें मतदान केंद्र पर जाकर ही मतदान करना पड़ेगा। उनके पुत्र अनिल कृष्ण ने बताया, “संविधान सभा के सदस्य रहे उनके पिता आजाद भारत में अब तक हुए सभी चुनाव में मतदान करते रहे है।”

Open in App
ठळक मुद्देयह सुविधा दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के लिये है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग डेढ़ सौ ‘शतायु मतदाता’ इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्र तक पहुंचने में अक्षम मतदाताओं के लिये डाक मतपत्र के जरिये घर से ही अपना वोट देने की सुविधा दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुहैया करायी है। इसका लाभ सौ साल से अधिक उम्र वाले लगभग 150 मतदाताओं को मिलेगा। यह सुविधा दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के लिये है।

यह बात दीगर है कि 107 साल के मतदाता केवल कृष्ण को डाक मतपत्र अंतिम तिथि से महज दो दिन पहले मिला, जिसके कारण उन्हें मतदान केंद्र पर जाकर ही मतदान करना पड़ेगा। उनके पुत्र अनिल कृष्ण ने बताया, “संविधान सभा के सदस्य रहे उनके पिता आजाद भारत में अब तक हुए सभी चुनाव में मतदान करते रहे है।”

इस बार वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए घर से ही मतदान की सुविधा शुरू किए जाने की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि डाक मतपत्र मिलने की अंतिम तिथि 19 जनवरी से दो दिन पहले उन्हें आयोग द्वारा मालवीय नगर स्थित उनके घर पर डाक मतपत्र भेजा गया।

कृष्ण ने बताया, “डाक मतपत्र को भरकर स्पीड पोस्ट से आयोग को भेजा दिया लेकिन उन्हें निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद अब तक पंजीकरण की सूचना नहीं मिली है। ऐसे में अब उन्हें मतदान केंद्र पर ही जाकर मतदान करना पड़ेगा।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग डेढ़ सौ ‘शतायु मतदाता’ इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि, दिल्ली की मतदाता सूची में छह सौ से अधिक शतायु मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन इन सूचियों के नौ जनवरी तक हुये सत्यापन के बाद सौ साल से अधिक उम्र वाले लगभग 150 मतदाता ही संशोधित सूची में स्थान पा सके हैं। शेष बुजुर्ग मतदाताओं का या तो निधन हो गया या वे निर्दिष्ट पते पर नहीं पाये गये। 

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा के लाभ का दायरा इस बार बढ़ा कर इसमें अनिवार्य सेवाओं के दायरे वाली रेल, मेट्रो रेल, चिकित्सा एवं मीडिया को शामिल किया है। साथ ही दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

आयोग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान के लिये अब तक तीन हजार से अधिक दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान करने के लिये पंजीकरण करा लिया है। आयोग ने ‘एक भी मतदाता मतदान से न छूटे’ मुहिम के तहत ‘पिक एंड ड्रॉप’ सुविधा की भी शुरु की है। इसके तहत मतदान केन्द्र तक पहुंचने में अक्षम दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और फिर मतदान केन्द्र से घर तक वापस भेजने की निशुल्क सुविधा आयोग मुहैया करा रहा है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक तीन फरवरी तक ‘पिक एंड ड्रॉप’ सुविधा के लिये 322 मतदाता पंजीकरण करा चुके हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया ‘पिक एंड ड्रॉप’ सुविधा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच फरवरी है।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'