लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: मनोज तिवारी ने कहा-'रिंकिया के पापा' का मजाक उड़ाकर केजरीवाल कर रहे हैं पूर्वांचल के लोगों का उपहास

By भाषा | Updated: January 23, 2020 17:33 IST

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष तिवारी के बारे में उनके विचार पूछे जाने पर केजरीवाल ने हाल ही में भोजपुरी सिने जगत के जाने माने अभिनेता निशाना साधा था।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने केजरीवाल पर पूर्वांचल के लोगों का ‘‘अपमान’’ करने का आरोप लगाया केजरीवला ने तिवारी को एक ‘‘अच्छा गायक’’ बताया था।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी तथा इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ‘‘रिंकिया के पापा’’ गाने का मजाक उड़ाकर पूर्वांचल के लोगों एवं उनकी संस्कृति का ‘‘अपमान’’ कर रहे हैं । तिवारी ने पीटीआई भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा कि दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोग (पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कुछ हिस्सों के लोग) केजरीवाल सरकार की ओर से दिये गए मुफ्त बिजली एवं पानी योजना में नहीं बहेंगे क्योंकि उनमें से 98 फीसदी लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं ।

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष तिवारी के बारे में उनके विचार पूछे जाने पर केजरीवाल ने हाल ही में भोजपुरी सिने जगत के जाने माने अभिनेता निशाना साधा था। हालाकि मुख्यमंत्री ने तिवारी को एक ‘‘अच्छा गायक’’ करार दिया, जिन्होंने ‘रिंकिया के पापा’ गीत गाया है। तिवारी ने कहा, ‘‘दिल्ली चुनावों में पूर्वांचल के लोग भाजपा का समर्थन करेंगे क्योंकि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने एक से अधिक बार उनका और उनकी संस्कृति का ‘‘अपमान’’ किया है । उन्होंने जोर देकर कहा कि गाने में ‘‘रिंकिया’’ का आशय बेटियों से है।

उन्होंने आगे कहा "गाने का मजाक बनाकर आप एवं केजरीवाल ने समाज में बेटियों एवं महिलाओं की भूमिका को ‘‘नीचा दिखाया’’ है । तिवारी ने कहा, ‘‘मुझे उनकी (केजरीवाल की) सोच पर दया आती है । ऐसे समय में जब देश में ‘बेटी बचाओ’ के बारे में बात की जा रही है, तो वह उन पिताओं का मजाक उड़ा रहे हैं जिनकी बेटियां हैं ।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘रिंकिया के पापा एक गीत है....रिंकिया का आशय बेटियों से है, क्या किसी को बेटी होना अभिशाप है ।’’ भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मामले में भी केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है और उन्होंने यह बोलकर भी लोगों का अपमान किया है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए वे लोग यहां आते हैं ।

तिवारी ने कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) और उनकी पार्टी कहती हैं कि दिल्ली में अगर राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू हुआ तो मनोज तिवारी और पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली छोड़ना होगा । वे कहते हैं कि पूर्वांचल के लोग 500 रुपये का टिकट खरीद कर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए चले आते हैं और इसके बाद वह अपने घर चले जाते हैं । अब वह मेरे गीत रिंकिया के पापा के लिए मेरा उपहास कर रहे हैं ।’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री का चयन इसके विधायक करेंगे ।

उन्होंने कहा, ‘‘(दिल्ली विधानसभा चुनाव में) भारतीय जनता पार्टी कम से कम 45 सीटें जीतेगी, जैसा हमारे सर्वेक्षणों में पता चला है । आम आदमी पार्टी और केजरीवाल हमेशा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में बातचीत करते हैं, इसका मतलब है कि वह हमारी जीत को स्वीकार कर रहे हैं । जहां तक हमारे मुख्यमंत्री की बात है तो हमारी पार्टी अगर दिल्ली में सरकार का गठन करेगी तो पार्टी के विधायक इसका चयन करेंगे ।’’ तिवारी ने दावा किया दिल्ली के लोग शांति एवं सुरक्षा के लिए मतदान केरेंगे न कि उनके पक्ष में जो संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोग हिंसा नहीं चाहते हैं । वह नहीं चाहते हैं कि आप एवं कांग्रेस पैसे बांट कर शाहीन बाग की सड़कों पर अराजकता फैलाये । वह एक सुरक्षित दिल्ली चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी ।’’ उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून से किसी की नागरिकता नहीं जा रही है, जिस पर अब भी विरोध और हिंसा जारी है। तिवारी ने कहा, ‘‘इसके पीछे कांग्रेस और आप हैं । हम लोगों के पास जायेंगे और उनसे पूछेंगे कि वह क्या चाहते हैं - सुरक्षित दिल्ली, विकसित दिल्ली अथवा यह हिंसा और अराजकता ।’’ गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गिनती की जाएगी । भाषा रंजन रंजन माधव माधव

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत