लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: निर्वाचन आयोग ने विनोद जुत्शी को विशेष सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 7, 2020 06:23 IST

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव के लिए 31 जनवरी को पूर्व आईआरएस अधिकारी बी मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी मृणाल कांति दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

Open in App

निर्वाचन आयोग ने अपने पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों में से एक विनोद जुत्शी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव इकाई ने गुरुवार को मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों के आकलन के लिए विशेष समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बताया कि आयोग को राष्ट्रीय राजधानी में आठ फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग ने ‘‘विनोद जुत्शी (निर्वाचन आयोग के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त) को दिल्ली चुनाव के लिए तत्काल प्रभाव से विशेष सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव के लिए 31 जनवरी को पूर्व आईआरएस अधिकारी बी मुरली कुमार को विशेष व्यय पर्यवेक्षक तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी मृणाल कांति दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी