लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में AAP की जीत पर दलाई लामा ने केजरीवाल को बधाई दी

By भाषा | Updated: February 13, 2020 03:59 IST

दलाई लामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘परम पूजनीय दलाई लामा के शब्दों और आशीर्वाद से कृतज्ञ हूं। आपको बहुत धन्यवाद।’’

Open in App
ठळक मुद्देतिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को उनके नेतृत्व का लाभ मिलता रहेगा।

तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को उनके नेतृत्व का लाभ मिलता रहेगा।

दलाई लामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘परम पूजनीय दलाई लामा के शब्दों और आशीर्वाद से कृतज्ञ हूं। आपको बहुत धन्यवाद।’’

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ‘‘हैपीनिस’’ पाठ्यक्रम का उल्लेख करते हुए दलाई लामा ने कहा कि वह मनुष्यों को प्रसन्न और बेहतर मूल्य वाले बनाने की दिशा में आप सरकार द्वारा किये गए प्रयासों से प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की पहलों से आप शेष भारत को रास्ता दिखा रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील