लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने AAP व BJP के मीम्स के जवाब में शेयर किया मीम्स, कहा- दुल्हनिया हम ले जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 15:13 IST

इसके अलावा, मीम्स में सिद्धार्थ रे को मनोज तिवारी, शाहरुख को अरविंद केजरीवाल और अजय देवगन को कांग्रेस दिखाया गया है। कांग्रेस ने इस मीम्स में बेहद आसान भाषा में आप व भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और आप और बीजेपी देखते रह जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफोटो पर भाजपा ने जवाब देते हुए लिखा, 'इस फिल्म में शाहरुख खान ने उस विलेन की भूमिका निभाई जो काजोल के परिवार के खिलाफ साजिश रचता है ।दिल्ली कांग्रेस ने इस फोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे आप और भाजपा देखते रह जाएंगे। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव में सोशल मीडिया मीम्स व वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने आप के एक मीम्स का जवाब एक मीम्स के माध्यम से दिया है। इस मीम्स में देखा जा सकता है कि दिल्ली को काजोल दिखाया गया है। इसके अलावा, मीम्स में सिद्धार्थ रे को मनोज तिवारी, शाहरुख को अरविंद केजरीवाल और अजय देवगन को कांग्रेस दिखाया गया है। कांग्रेस ने इस मीम्स में बेहद आसान भाषा में आप व भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और आप और बीजेपी देखते रह जाएंगे।

बता दें कि फोटो पर भाजपा ने जवाब देते हुए लिखा, 'इस फिल्म में शाहरुख खान ने उस विलेन की भूमिका निभाई जो काजोल के परिवार के खिलाफ साजिश रचता है और उनकी बहन को मारते हैं और अंत में वे अपने अपराध की सजा पाते हैं, यही दिल्ली में केजरीवाल के साथ भी होगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने और आगे बढ़ते हुए इस फोटो पर अलग ही जवाब दिया।

दिल्ली कांग्रेस ने इस फोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे आप और भाजपा देखते रह जाएंगे। 

इसमें कांग्रेस को अजय देवगन के रूप में दिखाया गया है। दरअसल इस फोटो में काजोल (दिल्ली) दोनो में से किसी की तरफ रुचि नहीं दिखा रही हैं और असल में कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही हैं।

इससे कांग्रेस ने जनता को भरोसा दिया है कि हम आप और भाजपा दोनों से हम दिल्ली को बचाएंगे। यहां बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव चुनाव के प्रचार के साथ राजनीतिक पार्टियों का यह सोशल वार लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लोग इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।

 

  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण