लाइव न्यूज़ :

BJP दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा- जनादेश सर माथे पे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 16:16 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बावजूद भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी का कहना है कि उन्हें कोई घबराहट नहीं हो रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे कोई घबराहट नहीं हो रही। हमनें एक परीक्षा दी और अब उसके नतीजे आ गए।’’

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए सराहना भी की।अब, बातों का समय चला गया है। अब हमें लोगों की दुआओं का इंतजार है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को मैं बधाई देता हूं। तिवारी ने कहा कि जनादेश सर माथे पर रखता हूं। 

भाजपा सांसद ने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान करता हूं।  दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओ को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद...दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे..

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बावजूद भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी का कहना है कि उन्हें कोई घबराहट नहीं हो रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे कोई घबराहट नहीं हो रही। हमनें एक परीक्षा दी और अब उसके नतीजे आ गए।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘‘जीत’’ के साथ आने वाली जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं और साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के लिए सराहना भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब, बातों का समय चला गया है। अब हमें लोगों की दुआओं का इंतजार है। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन होगा। हम आज दिल्ली में सत्ता में आएंगे। अगर हमें 55 सीटें मिलें तो चौंकना मत।’’

चुनाव आयोग के अनुसार विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 70 पर आए रुझान के अनुसार आप 63 और भाजपा 07 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली सीट से 4387 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा की 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान हुआ था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब