लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: अनुराग ठाकुर ने बताया शाहीन बाग का विरोध प्रदर्शन कब खत्म कराएगी BJP

By स्वाति सिंह | Updated: February 5, 2020 09:21 IST

पिछले दिनों दिल्ली की एक चुनावी सभा में ठाकुर ने विवादित नारा लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें प्रचार से तीन दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगीशाहीन बाग सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि आठ फरवरी के विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी के सत्ता में आने पर शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र है।

इस बयान से कुछ दिन पहले चुनाव रैली के दौरान विवादित बयान देने के लिए ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ठाकुर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।

ठाकुर ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में कहा, “जब दिल्ली के लोग कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) के पक्ष में अपना वोट डालेंगे...और 11 फरवरी को परिणाम आने के बाद, शाहीन बाग (प्रदर्शन स्थल) साफ कर दिया जाएगा।”

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, ठाकुर के चुनाव प्रचार करने पर उस वक्त 72 घंटे की रोक लगा दी थी जब उन्होंने “देश के गद्दारों को गोली मारने” का भड़काऊ नारा लगाने के लिए भीड़ को उकसाया था और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भला-बुरा कहा था। 

अनुराग ठाकुर का राज्यसभा में हुआ था विरोध

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में मंगलवार को जब सभापति के कहने पर आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखे तब कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने उनका जम कर विरोध किया। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए।

पहले उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए और फिर संस्कृति मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाए। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के लिए दस्तावेज पटल पर रखवाने के वास्ते वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम पुकारा। ठाकुर खड़े हुए लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने ठाकुर का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा किया। सभापति ने सदस्यों से कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा।

ठाकुर ने हंगामे के बीच ही दस्तावेज पटल पर रखे और फिर अपने स्थान पर बैठ कर मुस्कुराते हुए एक किताब के पन्ने पलटने लगे। इस दौरान उन्होंने संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ मुस्कुराते हुए बात भी की। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अनुराग ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?