लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर की भविष्यवाणी, बताई कितनी सीटें जीत रही है AAP

By रुस्तम राणा | Updated: February 3, 2025 19:51 IST

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी एक एक्स पोस्ट पर कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 55 पर जीत हासिल कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं जोर लगा दें तो पार्टी 60 से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैंउन्होंने आगे कहा, अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें तो 60 से ज़्यादा सीट भी आ सकती हैंदिल्ली में 05 फरवरी को मतदान होंगे और 08 फरवरी को नजीते घोषित होंगे

Delhi Assembly Elections 2025:आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान से पहले 2025 के दिल्ली चुनाव नतीजों की भविष्यवाणी की है। उन्होंने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानि सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 55 पर जीत हासिल कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं जोर लगा दें तो पार्टी 60 से भी ज्यादा सीटें जीत सकती है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।"

पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने AAP के लिए महत्वपूर्ण वोट-बेस बनाया था। लोकनीति-सीएसडीएस सर्वेक्षण के अनुसार, 2020 के दिल्ली चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की तुलना में अधिक महिलाओं ने AAP को वोट दिया। 2020 में AAP को महिलाओं का 60 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 43 प्रतिशत वोट शेयर रहा। भाजपा को महिलाओं का 35 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 43 प्रतिशत वोट शेयर रहा। कांग्रेस को महिलाओं का 3 प्रतिशत वोट मिला, जबकि पुरुष मतदाताओं का 5 प्रतिशत वोट शेयर रहा।

दिल्ली चुनाव 2025

दिल्ली में बुधवार, 5 फरवरी को मतदान होने वाला है। दिल्ली की अगली सरकार और अपने विधायकों को चुनने के लिए 1,55,37,634 मतदाता वोट देंगे। कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

2015 में, AAP ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को सिर्फ तीन और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2020 में, AAP ने 62 सीटों के साथ अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में विफल रही।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील