लाइव न्यूज़ :

Lokniti-CSDS Survey: दिल्ली की महिलाओं ने दिलायी केजरीवाल को पत्ताझार जीत, जानिए BJP और AAP को किस जेंडर ने दिए कितने वोट

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2020 10:30 IST

लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के अनुसार, इस दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को वोट किया है। महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक वोट अरविंद केजरीवाल को दिया है। महिलाओं ने 60% तो पुरुषों ने महज 49% आम आदमी पार्टी को वोट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकनीति ने 1998 से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में हुए सभी राज्यों के चुनावों के दौरान सर्वेक्षण किए हैं।भाजपा और कांग्रेस ने पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बीच क्रमशः 8 प्रतिशत और 2 प्रतिशत अंक कम वोट शेयर प्राप्त किए हैं।

दिल्ली में AAP को लगातार दूसरी बार भारी मतों से सत्ता में वापस लाने के लिए यहां की महिलाओं ने सबसे अधिक अहम भूमिका निभाई है। इस चुनाव में देखा जाए तो पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा संख्या में घर से पोलिंग बूथ तक पहुंची हैं। यही वजह है कि दिल्ली में इस विधानसभा चुनाव में महिला व पुरुषों का वोट प्रतिशत अंतर काफी कम हो गया। दिल्ली के पुरुषों की तुलना में महज 0.07 प्रतिशत कम महिलाओं ने वोटिंग की है। 

इस चुनाव में दिल्ली की महिलाओं ने दिखाया आत्मनिर्भरता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,  इसके साथ ही इस चुनाव में यह भी देखने को मिला कि महिलाओं के कुल वोट का अधिकांश हिस्सा आम आदमी पार्टी के पक्ष में गया। इसके अलावा, इस बार दिल्ली की महिलाओं ने उस बने बनाए पैटर्न को भी तोड़ दिया जिसमें यह माना जाता था कि किसी घर के पुरुष जहां वोट करते हैं, महिलाएं भी वहीं वोट करती हैं। इस चुनाव में महिलाओं ने इस मिथक को तोड़ दिया है। 

इस सर्वें में एक बड़ी बात यह भी सामने आई है कि भाजपा और कांग्रेस ने पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बीच क्रमशः 8 प्रतिशत और 2 प्रतिशत अंक कम वोट शेयर प्राप्त किए है। आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने की एक बड़ी वजह यह भी है कि मतदान प्रतिशत में इस व्यापक लैंगिक अंतर ने AAP को महिला मतदाताओं के बीच बीजेपी के मुकाबले 25 प्रतिशत की बढ़त दिला दी, जबकि पुरुषों के बीच यह केवल 6 अंकों की बढ़त थी।

पांच साल पहले का  ये था आंकड़ा

पांच साल पहले, 2015 के चुनाव में, महिलाओं के बीच भाजपा से AAP की बढ़त इस चुनाव की तुलना में कम थी, क्योंकि पिछले चुनाव में महिलाओं ने भाजपा के लिए इस बार की तुलना में अधिक मतदान किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 49 फीसदी महिलाओं ने वोट किया था। वहीं भाजपा को उस चुनाव में 43 फीसदी महिलाओं ने अपना वोट दिया था। इस बार आप को 60 फीसदी और भाजपा को सिर्फ 35 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया।

इस प्रकार लोकनीति ने 1998 से अब तक राष्ट्रीय राजधानी में हुए सभी राज्यों के चुनावों के दौरान सर्वेक्षण किए हैं, और कभी भी लैंगिक आधार पर वोटिंग की प्राथमिकताओं में इतना बड़ा विभाजन नहीं देखा है। यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस की पूर्व सीएम शीला दीक्षित खुद महिला थीं, इसके बाद भी दिल्ली की महिलाओं ने उनके लिए उस तरह से बढ़-चढ़ का वोट नहीं किया था, जो इस चुनाव के परिणाम में देखने को मिल रहे हैं।   

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालनारी सुरक्षाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी