लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः कुमार विश्वास के BJP ज्वॉइन करने की चर्चा गरम, ट्वीट कर कहा- मैं कतर में हूं, क्या यहीं से ज्वॉइन कर लूं  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2020 17:14 IST

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे कवि कुमार विश्वास बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं।इसको लेकर उन्होंने फनी जवाब दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में जहां एक ओर आम आदमी पार्टी (AAP) के पास मुख्यमंत्री पद के लिए अरविंद केजरीवाल का चेहरा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास फिलहाल कोई चेहरा नहीं है। हालांकि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। इस बीच चर्चा है कि कवि कुमार विश्वास बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने फनी जवाब दिया है।

दरअसल, एक एक जाने-माने पत्रकार ने ट्वीट कर कुमार विश्वास से पूछा था कि क्या आप बीजेपी ज्वॉइन कर रहे है। इस पर उन्होंने रिट्वीट कर अपना जवाब दिया। उन्होंने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'अप्रवासी भारतीयों के एक समारोह के लिए परदेस (दोहा क़तर) मैं हूँ! यहीं से जॉइन कर लूँ तुम कहो तो? इस खबर का रिपीट-अलार्म लगाकर हर हफ्ते चला लिया करो यार, क्यूँ बार-बार उँगलियों को कष्ट देते हो।'

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की जा चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। 

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कुमार विश्वासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर