लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः यहां पढ़ें आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 14, 2020 20:16 IST

दिल्ली चुनावः मनीष सिसोदिया ने उम्मीदवारों की लिस्ट फेसबुक पर साझा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम मंजूर कर दिए हैं। 46 सीट पर मौजूदा विधायक चुनाव लड़ेंगे

Open in App

आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को घोषित कर दी। आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

मनीष सिसोदिया ने उम्मीदवारों की लिस्ट फेसबुक पर साझा करते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम मंजूर कर दिए हैं। 46 सीट पर मौजूदा विधायक चुनाव लड़ेंगे, 15 मौजूदा विधायकों की जगह और 9 खाली सीटों पर नए चेहरे होंगे। इनमें 8 महिलाएं हैं। 2015 में 6 महिलाएं थीं।' 

आम आदमी की पूरी लिस्ट

विधानसभा क्षेत्र    उम्मीदवार
नरेलाशरद चौहान
बुराड़ीसंजीव झा
तीमारपुर    दिलीप पांडे
आदर्श नगरपवन शर्मा
बादलीअजेश यादव
रिठालामहेंद्र गोयल
बवानाजयभगवान उपकर
मुंडकाधर्मपाल लकड़ा
किराड़ी    रितुराज झा
सुल्तानपुर माजरामुकेश कुमार अहलावत
नागलुई जाट    रघुविंदर शौकीन
मंगोलपुरीराखी विड़लान
रोहिणीराजेशनामा बंशीवाला
शालीमार बाग    वंदना कुमारी
शकूरपुर बस्तीसतेंद्र जैन
त्रीनगरजितेंद्र तोमर
वजीरपुरराजेश गुप्ता
मॉडल टाउन     अखिलेशपति त्रिपाठी
सदर बाजारसोमदत्त
चांदनी चौकप्रहलाद सिंह साहनी
मटिया महल    सोइब इकबाल
बल्ली मारन    इमरान हुसैन
करोल बाग  विशेष रवि
पटेल नगरराजकुमार आनंद
मोती नगरशिव चरन गोयल
मादीपुर गिरीश सोनी
रजौरी गार्डन धनवंती चंदेला
हरीनगरराजकुमारी ढिल्लन
तिलक नगरजर्नैल सिंह
जनकपुरी    राजेश ऋषि
विकासपुरी महेंद्र यादव
उत्तम नगरनरेश बालियान
द्वारिकाविनय कुमार मिश्रा
मटियाला    गुलाब सिंह यादव
नजफगढ़    कैलाश गहलोत
ब्रजवासन    बीएस जून
पालमभावना गौर
दिल्ली कैंट    विरेंद्र सिंह कादियान
राजेंद्र नगर        राघव चढ्ढा
नई दिल्ली    अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा        प्रवीण कुमार
कस्तूरबा नगर    मदन लाल
मालवीय नगर         सोमनाथ भारती
आरके पुरम    प्रमीला टोकस
महरौलीनरेश यादव
छतरपुर    करतार सिंह तवर
अंबेडकर नगर    अजय दत्त
संगम विहार    दिनेश मोहनिया
देवली    प्रकाश जरवाल
ग्रेटर कैलाश    सौरभ भारद्वाज
कालका जीआतिशि
तुगलकाबादसहीराम पहलवान
बदरपुर    राम सिंह नेताजी
ओखलाअमानतुल्लाह खान
त्रिलोकपुरी    रोहित कुमार महरौलिया
कोंडली    कुलदीप कुमार (मोनू)
पटपड़गंज    मनीष सिसोदिया
लक्ष्मीनगरनितिन त्यागी
विश्वास नगरदीपक सिंग्ला
कृष्णा नगरएसके बग्गा    
गांधी नगर    नवीन चौधरी (दीपू)
शहादरा    रामनिवास गोयल
सीमापुरीराजेंद्र पाल गौतम
रोहतास नगर    सरिता सिंह
सीलमपुर    अब्दुल रहमान
गोंडा    एसडी शर्मा
बाबतपुरगोपाल राय
गोकलपुर    चौधरी सुरेंद्र कुमार
मुस्तफाबाद    हाजी यूनिस
करावल नगर    दुर्गेश पाठक

दिल्ली में एक करोड़ 47 लाख वोटर

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल मतदान केंद्रों की संख्या 13,750 है । साल 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या 11,763 थी। इस प्रकार से इनमें 16.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?