लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results: ओखला और मुस्तफाबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम तीसरे स्थान पर?, आम आदमी पार्टी के वोट काटे और राहुल गांधी से आगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 06:15 IST

Delhi Election Results: वर्ष 2020 के दिल्ली हिंसा के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान खान ने आम आदमी पार्टी (आप) के वोट काटे तथा कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस दोनों सीट पर चौथे स्थान पर रही।ताहिर हुसैन को 33,474 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। 17,578 मतों के अंतर से हराकर मुस्तफाबाद सीट जीत ली।

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल दो सीट - ओखला और मुस्तफाबाद - पर चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही और दोनों सीट पर उसके उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2020 के दिल्ली हिंसा के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान खान ने आम आदमी पार्टी (आप) के वोट काटे तथा कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस दोनों सीट पर चौथे स्थान पर रही।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ‘आप’ के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने ओखला में 23,639 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी 65,304 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद शिफा उर रहमान खान को 39,558 वोट मिले। इसी तरह, मुस्तफाबाद में एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन को 33,474 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने ‘आप’ के अदील अहमद खान को 17,578 मतों के अंतर से हराकर मुस्तफाबाद सीट जीत ली। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। मुस्तफाबाद में पार्टी के उम्मीदवार अली मेहदी को 11,763 वोट मिले और ओखला में अरीबा खान को 12,739 वोट मिले।

फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प के बाद भड़के दंगों में 50 से अधिक लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। अदालत ने शिफा उर रहमान खान और ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी सहित एआईएमआईएम नेताओं के साथ ओखला में कई रोड शो किए थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 47 सीट पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि एक सीट पर वह बढ़त बनाये हुए है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत