लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025: मंत्री गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन जीते?, अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और मनीष सिसोदिया हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2025 16:21 IST

Delhi Election Results 2025: निर्वाचन आयोग के नवीनतम रुझानों में भाजपा 70 विधानसभा सीट में से 48 पर और आप 22 पर बढ़त बनाए हुए है या इनमें से कई जीत चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Election Results 2025: कांग्रेस लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।Delhi Election Results 2025: जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है।Delhi Election Results 2025: नयी दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रवेश वर्मा को जीत मिली है।

Delhi Election Results 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी सीट से हार चुके हैं, लेकिन आप सरकार के तीन मंत्रियों ने जीत हासिल की है। आप के कई वरिष्ठ नेताओं की हार के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने क्रमशः बाबरपुर, सुल्तानपुर माजरा और बल्लीमारान से जीत हासिल की। हुसैन 29,823 मतों के अंतर से जीते, राय 18,994 वोट से और अहलावत 17,126 मतों के अंतर से विजयी हुए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी कालकाजी सीट से जीत दर्ज की। पार्टी के एक अन्य प्रमुख नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय से 3,188 मतों के अंतर से हार गए। केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। नयी दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। 

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है। निर्वाचन आयोग के नवीनतम रुझानों में भाजपा 70 विधानसभा सीट में से 48 पर और आप 22 पर बढ़त बनाए हुए है या इनमें से कई जीत चुकी है। कांग्रेस लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए