लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी क्या महज संयोग है या उनका प्रयोग है, प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम से पूछा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 20:01 IST

प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले पांच सालों में सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साढ़े तीन करोड़ नौकरियां चली गयीं। उन्होंने संगम विहार में अपने भाई राहुल गांधी के साथ संयुक्त रैली में कहा, ‘‘ जब प्रधानमंत्री आपके सामने भाषण देते आते हैं तो वह इसका जिक्र तक नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह दिल्ली को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो अपराध एवं अराजकता है और विकास का कोई संकेत नहीं है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों की नौकरियां चले जाने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़ा किया और शाहीन बाग पर उनकी ‘संयोग-प्रयोग’ टिप्पणी पर यह कहते हुए निशाना साधा कि बेरोजगारी क्या महज संयोग है या उनका प्रयोग है?

सोमवार को एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सीलमपुर, जामिया नगर और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन महज संयोग नहीं हैं बल्कि एक प्रयोग और राजनीतिक षड्यंत्र हैं ताकि देश के सौहार्द को नुकसान पहुंचाया जा सके।

प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले पांच सालों में सात महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साढ़े तीन करोड़ नौकरियां चली गयीं। उन्होंने संगम विहार में अपने भाई राहुल गांधी के साथ संयुक्त रैली में कहा, ‘‘ जब प्रधानमंत्री आपके सामने भाषण देते आते हैं तो वह इसका जिक्र तक नहीं करते। क्या वह हमें बता सकते हैं कि नौकरियों का जाना महज संयोग है या प्रयोग? क्या वह बता सकते हैं कि 35 सालों में बेरोजगारी दर सबसे अधिक ऊंचाई पर क्यों पहुंच गयी है? यह क्या संयोग है, या उनका प्रयोग है?’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह दिल्ली को उत्तर प्रदेश जैसा बनाना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो अपराध एवं अराजकता है और विकास का कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रचार में करोड़ों रुपये लगाते हैं, केजरीवाल उनसे कोई ज्यादा पीछे नहीं हैं, तो सवाल उठता है कि यदि काम बोल रहा है तो प्रचार की जरूरत क्या है ? 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालप्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब