लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित और परवेश वर्मा?, भाजपा-कांग्रेस ने पूर्व सीएम के पुत्र पर दांव...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 05:26 IST

Delhi Election: आप प्रमुख ने 2013 के विधानसभा चुनावों में नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2015 में भाजपा उम्मीदवार को 31,000 से अधिक मतों से हराया।कांग्रेस ने संदीप दीक्षित के नाम की घोषणा की है।2020 के चुनावों में जीत का अंतर घटकर 2,000 वोट रह गया। 

Delhi Election: नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर कड़ा चुनावी मुकाबला होने की संभावना है, जहां मौजूदा विधायक और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मैदान में होंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा ने शनिवार को कहा कि उन्हें नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कांग्रेस ने इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संदीप दीक्षित के नाम की घोषणा की है।

संदीप तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं। इससे पहले, शुक्रवार को एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में नयी दिल्ली सीट छोड़कर किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में जाने वाले हैं। जब केजरीवाल से सीट बदलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘कोई बदलाव नहीं होगा।

मैं नयी दिल्ली सीट से और मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी।’’ आप सुप्रीमो ने खुद को ‘‘आम आदमी’’ बताया तथा दीक्षित और वर्मा के बारे में कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल ने कहा कि नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला ‘‘(पूर्व) मुख्यमंत्रियों के बेटों और आम आदमी’’ के बीच होगा।

लोकसभा में पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके वर्मा ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी ने मुझे नयी दिल्ली सीट से तैयारी करने को कहा है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची अभी जारी होनी है। वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल ने 2013 से विधानसभा में तीन बार नयी दिल्ली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नयी दिल्ली सीट जीतेगी। आप प्रमुख ने 2013 के विधानसभा चुनावों में नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2015 में केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को 31,000 से अधिक मतों से हराया। 2020 के चुनावों में उनकी जीत का अंतर घटकर 2,000 वोट रह गया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए