लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: वोटिंग के दिन PM मोदी का ट्वीट, दिल्ली के युवाओं से की ये खास अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 10:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के युवा भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच कर वोट करें।केजरीवाल ने कहा कि पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादातर जगहों पर वोटिंग शुरू हो गई है। लोग लंबी कतारों में लगकर अपना मतदान दे रहे हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवा भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच कर वोट करें।

इसके अलावा,  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मतदान से ठीक पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर दिल्ली की महिलाओं से अपील की है। 

उन्होंने ट्वीट करके मतदान करने से पहले हर महिलाओं को अपने घर के पुरुषों से चर्चा करने के लिए कहा है। केजरीवाल ने लिखा, ''वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।''

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रारंभ हो गया है। दिल्ली के लोग घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइनें सुबह से ही देखी जा रही है। ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है। यहां से  AAP ने अमानतुल्ला खां को इस चुनाव में उम्मीदवार बनाया है , वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी के खिलाफ मैदान में हैं। इश क्षेत्र को लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण