लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आयोग ने कहा, 2000 से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई, आम आदमी पार्टी के 1305

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 18:59 IST

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से जुड़े संदेशों औरा नारों के कारण 1305 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी जबकि 196 वाहनों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारे लिखे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस के पक्ष में संदेश वाले 111 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। निर्दलीय उम्मीदवारों के नारे लिखे 466 गाड़ियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

दिल्लीचुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक संदेश के प्रचार के मामले में ऑटो-रिक्शा और कैब सहित 2,000 सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इस तरह के अधिकतर वाहनों पर आम आदमी पार्टी के समर्थन में नारे लिखे हुए थे। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से जुड़े संदेशों औरा नारों के कारण 1305 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी जबकि 196 वाहनों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारे लिखे हुए थे।

चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस के पक्ष में संदेश वाले 111 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवारों के नारे लिखे 466 गाड़ियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न कानूनों के तहत अब तक 1,000 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। सिंह ने कहा कि संपत्ति विरूपण कानून के तहत स्थानीय निकायों ने 5,43,512 होर्डिंग और पोस्टर हटाए हैं। उन्होंने बताया कि 289 गैर लाइसेंसी हथियार और 337 कारतूस जब्त किए गए और 4504 लाइसेंसी हथियारों को भी जमा कराया गया।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर