लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: CM योगी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास जाकर AAP करेगी बैन की मांग, जानें किस बयान से केजरीवाल खफा हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 14:27 IST

पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोली मारने' का विवादित बयान दिया था। इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। योगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।

दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा नेताओं की तरफ से दिए जा रहे विवादित बयान को लेकर आम आदमी पार्टी काफी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग के पास जाकर सीएम योगी पर प्रचार करने से बैन करने का मांग उठाने की बात कही है।  

दरअसल, पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोली मारने' का विवादित बयान दिया था। इस बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) आज सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और पंकज गुप्ता आज शाम चुनाव आयोग जाएंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर बैन लगाने की मांग करेंगे।

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकासपुरी में कहा कि आपको पता है कि पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं?  ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं। 

इसके पहले रविवार (2 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शाहीन बाग जैसे चीजें करके वो अराजकता फैलाना चाहते हैं।

वहीं, योगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।

वहीं, दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाया है।

बता दें कि रविवार को भी जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’

इसके अलावा, दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कह था कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया, 40 लाख लोगों को मकान का ह़क दिलाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी मोदी जी ही कर सकते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ