लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2025: 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा?, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी, चिरंजीवी योजना लॉन्च

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2025 13:52 IST

Delhi Election 2025: अगर किसी का कार्ड नहीं है तो अस्पताल प्रशासन जानकारी जुटाकर कलेक्टर से ऑनलाइन अप्रूवल लेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजीवन रक्षा योजना : 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा।जीवन रक्षा योजना में 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा होगी।हर जरूरत को कांग्रेस पूरी जरूरी करेगी।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी दूसरी गारंटी लेकर जनता के बीच आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम जो गारंटी लेकर आए हैं, वो हमारी कांग्रेस की सरकारों में पहले से चल रही हैं, या पहले की सरकारों में लागू हो चुकी हैं। जनता राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करती है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी PM मोदी की तरह कभी झूठ नहीं बोलती। जीवन रक्षा योजना में 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा होगी और हर जरूरत को कांग्रेस पूरी जरूरी करेगी।

चिरंजीवी योजना की खासियत-

• अगर किसी का कार्ड नहीं है तो अस्पताल प्रशासन जानकारी जुटाकर कलेक्टर से ऑनलाइन अप्रूवल लेगा।

• अगर कार्ड नहीं बना, रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तब भी मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाएगा।

• यदि किसी अन्य राज्य का व्यक्ति राजस्थान में दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तब भी उसका मुफ्त इलाज होगा।

गहलोत ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने 'जीवन रक्षा योजना' को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का निर्णय लिया है। जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। हमने राजस्थान में भी ऐसी ही योजना शुरू की, जिसमें प्रदेश के लोगों को 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज दिया। उस योजना की खासियत यह रही कि ये सबके लिए थी, उसमें किसी के लिए कोई बाध्यता नहीं थी।

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर बुधवार को ‘‘जीवन रक्षा योजना’’ के तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना क्रांतिकारी साबित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। मेरा मानना ​​है कि यह देश के लिए भी जरूरी है।’’ गहलोत ने यह भी कहा कि प्रस्तावित योजना दिल्लीवासियों की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के वास्ते पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस घोषणा के दौरान पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नारा ‘‘होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी’’ प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिसमें सभी के लिए आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के कांग्रेस के ‘‘वादे’’ पर प्रकाश डाला गया।

गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित योजना का उद्देश्य परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करना है जिसके दायरे में गंभीर बीमारियों, अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के लिए चिकित्सा व्यय को शामिल किया जाएगा। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

'जीवन रक्षा योजना' राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तरह ही काम करेगी। हमने राजस्थान में 'राइट टू हेल्थ' एक्ट बनाया था। जिसमें जनता को अधिकार दिया गया और सभी अस्पतालों में इस एक्ट को लागू किया गया। राजस्थान में ये क्रांतिकारी योजना रही। खुशी है कि जीवन रक्षा योजना लॉन्च करने के लिए मुझे यहां बुलाया गया।

जीवन रक्षा योजना दिल्ली के लिए एक गेमचेंजर स्कीम होगी और इसकी जानकारी हमें जनता तक पहुंचानी होगी। किसी भी परिवार में बीमारी ऐसी चीज होती है, जिसके लिए खर्च करना आपकी मजबूरी हो जाती है। इसलिए.. अगर सरकार में रहते हुए कांग्रेस राजस्थान के लोगों का इलाज मुफ्त कर सकती है, तो भारत सरकार क्यों नहीं कर सकती है?

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assemblyकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील