लाइव न्यूज़ :

Dwarka DDA park 2025: हर दिन पार्क में घूमने पर 20 रुपया?, विरोध में उतरे लोग, कहा-कसरत करने आ रहे हैं तो शुल्क क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 17:24 IST

Dwarka DDA park 2025: प्रदर्शनकारियों ने पार्क से प्रवेश शुल्क हटाने की मांग करते हुए डीडीए के खिलाफ नारे लगाए और इस दौरान उन्होंने 'नीऑन ग्रीन' कमीज पहनी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देDwarka DDA park 2025: प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया और प्रवेश शुल्क देने के लिए कहा गया। यह बिल्कुल अनुचित है।Dwarka DDA park 2025: डीडीए ने हालांकि इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। Dwarka DDA park 2025: हम काफी समय से प्रतिदिन यहां कसरत करने के लिए आ रहे हैं।

Dwarka DDA park 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा द्वारका के एक पार्क पर लगाये गये प्रवेश शुल्क के विरोध में स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रवेश शुल्क पर सवाल उठाते हुए कहा, "द्वारका के सेक्टर 16 डी स्थित यह पार्क जनता का है इसलिए हमें इसमें प्रवेश के लिए भुगतान क्यों करना चाहिए?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल तक यह पार्क सभी के लिए निःशुल्क था। अब अचानक हमें प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया और प्रवेश शुल्क देने के लिए कहा गया। यह बिल्कुल अनुचित है।’’

डीडीए ने हालांकि इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। प्रदर्शनकारियों ने पार्क से प्रवेश शुल्क हटाने की मांग करते हुए डीडीए के खिलाफ नारे लगाए और इस दौरान उन्होंने 'नीऑन ग्रीन' कमीज पहनी हुई थी। द्वारका के एक अन्य निवासी ने कहा, “हम काफी समय से प्रतिदिन यहां कसरत करने के लिए आ रहे हैं।

प्रवेश के लिए हर दिन शुल्क देना उचित नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां दौड़ लगाने, तरोताजा महसूस करने और प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए आते थे, लेकिन अब इसके लिए भी हमसे पैसे मांगे जा रहे हैं।’’ कुछ निवासियों ने दावा किया कि डीडीए ने बृहस्पतिवार को पार्क में पुष्प महोत्सव का आयोजन किया था और अगले ही दिन अचानक प्रवेश शुल्क लगा दिया गया। 

टॅग्स :DDADelhi Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर