लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार के HRD मंत्री रमेश पोखरियाल से कहा- अभी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: April 28, 2020 19:08 IST

दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और AIR FM पर रोज़ाना तीन तीन घंटे के समय की मांग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए onair क्लास चला सकें।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन क्लासेज का प्रबंध किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगले वर्ष के लिए समूचे पाठ्यक्रम में कम से कम 30% की कमी की जाए।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने नरेंद्र मोदी सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से कहा है कि अभी 10वीं और 12वीं की लंबित बोर्ड परीक्षा कराना संभव नहीं है।

इसके साथ ही सिसोदिया ने केंद्र सरकार को सुझाव देते हुए कहा है कि छात्रों को आंतरिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण करना चाहिए, जैसा कि नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए किया गया।

सिसोदिया ने मानव संसाधन विकास मंत्री से कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र के लिये पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत छोटा किया जाना चाहिए, जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं कम किए गए पाठ्यक्रम के आधार पर करायी जानी चाहिए।

इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि  दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और AIR FM पर रोज़ाना तीन तीन घंटे के समय की माँग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए onair क्लास चला सकें। लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन क्लासेज का प्रबंध किया है।

इसके अलावा, बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने सभी राज्यों से अपील की कि वे बोर्ड की हो चुकी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करें और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को अपने राज्यों में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की सुविधा प्रदान करें।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमनीष सिसोदियादिल्लीमानव संसाधन विकास मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए