लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल मंत्रिमंडलः दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बने पीडब्ल्यूडी मंत्री, अबतक सत्येंद्र जैन के पास था विभाग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2022 22:29 IST

दिल्ली सरकार ने दी जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास पहले से ही कई अहम मंत्रालय है, जिसमें शिक्षा और वित्त शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक हैं।मनीष सिसोदिया के पास अब 11 मंत्रालय हो गए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री बनाया गया। पहले यह मंत्रालय सत्येंद्र जैन के पास था। दिल्ली सरकार ने दी जानकारी दी है। सिसोदिया के पास पहले से ही कई अहम मंत्रालय है, जिसमें शिक्षा और वित्त शामिल हैं।

जैन के पास पीडब्ल्यूडी का जिम्मा 2015 में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही था। उन्होंने करीब सात वर्ष तक इस विभाग का प्रभार संभाला है। अधिसूचना में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से सलाह के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (कामकाज आवंटन) नियम 1993 के नियम तीन के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लोक निर्माण विभाग का प्रभार आवंटित किया है और उनके पास पहले से मौजूद विभागों का प्रभार बरकरार रहेगा।

मनीष सिसोदिया दिल्ली के पटपड़गंज से विधायक हैं। इनके पास अब 11 मंत्रालय हो गए हैं। इनके पास शिक्षा, वित्त, योजना, पर्यटक, आर्ट कल्चर सहित कई विभाग हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से हटाकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने जैन से पीडब्ल्यूडी लेने का कोई कारण नहीं बताया है। उनके पास अब भी कई अहम विभागों का प्रभार है, जिनमें स्वास्थ्य, गृह, शहरी विकास, उद्योग, जल एवं सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग शामिल हैं।

पिछले महीने, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि प्रवर्तन विभाग (ईडी) पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जैन को गिरफ्तार कर सकता है। महत्वपूर्ण घटनाक्रम में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्रालय में फेरबदल किया गया है। 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होने के नाते मनीष के पास पीडब्ल्यूडी विभाग का कार्यभार संभालने से पहले ही 10 मंत्रालयों की कमान हैं। सिसोदिया केजरीवाल सरकार में शिक्षा, वित्त से लेकर रोजगार और पर्यटन तक के अधिकतम मंत्रालयों की कमान संभालते हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyदिल्ली गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए