लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड-19 का टीका लगवाया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का टीका लगवाया।

टीका लगवाने के बाद उन्होंने ट्वीट कर चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र को उम्र सीमा तय किए बगैर टीकाकरण की अनुमति देनी चाहिए।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अस्पताल में आज परिवार सहित टीका लगवाया। प्रतिभावान वैज्ञानिकों, मेडिकल टीम और हर किसी को धन्यवाद जिन्होंने हमारे लिए टीका बनाया। केंद्र सरकार को उम्र सीमा तय किए बगैर हर किसी को टीका लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। मिल-जुलकर कोविड-19 का सामना करें।’’

वर्तमान में 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में अपने माता-पिता के साथ टीका लगवाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए