लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ने पार किया COVID-19 के दूसरे चरण का पीक, सीएम अरविंद केजरीवाल का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: September 24, 2020 17:06 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,714 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख के पार पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देCM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिली में कोरोना का दूसरे चरण का पीक खत्म होने की कगार पर है। CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना मामलों की सेकंड वेव की पीक शायद आ चुकी है।

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिली में कोरोना का दूसरे चरण का पीक खत्म होने की कगार पर है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कोरोना का दूसरा पीक 15 अगस्त को शुरू हुआ और 16 सितंबर से खत्म होने की कगार पर है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना मामलों की सेकंड वेव की पीक शायद आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर तक जो मामले सामने आए वो शायद सैकेंड वेव का पीक था और अब मामले लगातार कम होते जा रही है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि 17 अगस्त के बाद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी। दिल्ली सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और टेस्टिंग को बढ़ाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि,  20,000 से बढ़ाकर हमने कोरोना टेस्टिंग की संख्या 60 हजार कर दी। कोरोना को हराने का टेस्टिंग सबसे कारगर तरीका है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि 16 सितंबर को दिल्ली में कोरोना के साढ़े चार हजार मामले सामने आए थे। उसके बाद से मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सभी एक्सपर्ट का भी यह मानना है कि शायद दिल्ली में जो कोरोना की सेकंड वेव आई थी शायद उसकी भी पिक जा चुकी है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,714 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख के पार पहुंच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण मरने वाले मरीजों की संख्या 5,087 पर पहुंच गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में 30,836 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,56,789 हो गए है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील