लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर लेते थे 2000 रुपये, 19 मोबाइल फोन भी जब्त

By उस्मान | Updated: September 10, 2021 12:37 IST

यह कॉल सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉल सेंटर का प्रबंधक और कुछ महिला कर्मचारी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर के 13 लोगों को गिरफ्तार किया यह कॉल सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा थागिरफ्तार किए गए लोगों में कॉल सेंटर का प्रबंधक और कुछ महिला कर्मचारी शामिल

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कम से कम 300 बेरोजगार पुरुषों और महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कथित तौर पर ठगी करने वाले दक्षिणी दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नेब सराय के देवली इलाके में यह कॉल सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा था। गिरफ्तार किए गए लोगों में कॉल सेंटर का प्रबंधक और कुछ महिला कर्मचारी शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जिन लोगों से ठगी की, उनकी जानकारियां नौकरी बताने वाले विभिन्न पोर्टल्स से हासिल की और नौकरी दिलाने वाली विभिन्न एजेंसियां होने का दावा करते हुए उनसे संपर्क किया। बाद में वे उनसे यह झूठा वादा करके पैसा लेते थे कि वे उन्हें नौकरी दिला देंगे। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘हमें देवली रोड पर राजू पार्क में फर्जी कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली और बृहस्पतिवार को वहां छापा मारा तथा नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने के सिलसिले में प्रबंधक समेत 13 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।’’ 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विभिन्न वेबसाइट से लिए गए नंबरों के जरिए पीड़ितो को फोन करके यह पुष्टि करते थे कि क्या उन्हें अब भी नौकरी की जरूरत है। इसके बाद वे उन्हें बैंकों, एयरलाइनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य क्षेत्रों में विभिन्न फर्जी पदों के बारे में सूचित करते थे तथा उन्हें नौकरियां बताते थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘वे हर उम्मीदवार से 2,000 रुपये का प्रक्रिया शुल्क मांगते थे। जब वे शुल्क देने को तैयार हो जाते तो उन्हें एसएमएस के जरिए बैंक की जानकारियां दे दी जाती और एक बार खाते में पैसा आने के बाद उनसे कभी बात नहीं की जाती थी।’’ 

पुलिस ने उनके पास से 19 मोबाइल फोन, 14 रजिस्टर और आवेदकों तथा उनके भुगतान की जानकारियों तथा वाली प्रतियां बरामद की है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब