लाइव न्यूज़ :

Delhi Fog: दिल्ली ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, 100 से अधिक उड़ानें लेट, 26 ट्रेनें प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2025 11:55 IST

Delhi Fog: ‘ऑरेंज अलर्ट’ उस समय जारी किया जाता है, जब मौसम खराब होने के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

Open in App

Delhi Fog: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो जाने के कारण 100 से अधिक उड़ानों और 26 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह यहां बेहद ठिठुरन रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफदरजंग में मध्यम कोहरे और हल्की हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर और पालम में घने कोहरे और धीमी हवा के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर सभी रनवे कैट-तृतीय स्थितियों के तहत संचालित हो रहे हैं, जिसमें ‘रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर)’ 75 से 300 मीटर के बीच है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही जारी है, लेकिन जो उड़ानें कैट तृतीय- के अनुरूप नहीं है, उनपर असर पड़ सकता है।

कैट तृतीय सुविधा, विमानों को कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ान भरने की अनुमति देती है। फ्लाइटरडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बुधवार को कोहरे की वजह से 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुईं। डीआईएएल ने सुबह सात बजकर 35 मिनट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाने की खबर है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ उस समय जारी किया जाता है, जब मौसम खराब होने के कारण रेल और सड़क सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

आईएमडी ने लोगों से कोहरे के दौरान वाहन चलाते या यात्रा करते समय सावधानी बरतने, बेहतर दृश्यता के लिए ‘फॉग लाइट’ का उपयोग सुनिश्चित करने, असुविधाओं से बचने के लिए एयरलाइन, रेलवे अधिकारियों और राज्य परिवहन सेवाओं के साथ समन्वय करके समय-सारिणी के बारे में अद्यतन जानकारी लेते रहने को कहा है।

आईएमडी के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। 

टॅग्स :कोहरादिल्लीमौसमRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?