लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड मामला: कोर्ट ने इस वजह से तिहाड़ जेल के अधिकारियों को लगाई फटकार

By भाषा | Updated: March 1, 2019 05:46 IST

तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक ने अदालत से कहा कि मिशेल को उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सेल संख्या दो (उच्च सुरक्षा सेल) में स्थानान्तरित किया गया है क्योंकि यह बहुचर्चित मामला है। हालांकि वह अचानक स्थानान्तरण को अदालत के सामने सही ठहराने में नाकाम रहे।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 3600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में गिरफ्तार क्रिश्चियन मिशेल को उच्च सुरक्षा सेल में स्थानान्तरित करने के कारण नहीं बताने पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों की खिंचाई की। अदालत ने कहा कि अगर उसे उचित जवाब नहीं मिलता है तो वह जांच शुरू करेगी।

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने कहा कि मिशेल बीते 70 दिन से जेल में बंद है और अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसे उच्च सुरक्षा वार्ड में स्थानान्तरित किया गया है।

तिहाड़ जेल के उपाधीक्षक ने अदालत से कहा कि मिशेल को उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर सेल संख्या दो (उच्च सुरक्षा सेल) में स्थानान्तरित किया गया है क्योंकि यह बहुचर्चित मामला है। हालांकि वह अचानक स्थानान्तरण को अदालत के सामने सही ठहराने में नाकाम रहे।

न्यायाधीश ने सवाल किया, ‘‘अब तक उसकी सुरक्षा को कोई खतरा क्यों नहीं था। उसे 70 दिन तक अन्य कैदियों के साथ रखा गया। यह हमेशा से बहुचर्चित मामला था। अगर ऐसा है तो उसे शुरू से ही उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा जाना चाहिए था। मुझे बताइए कि उसे अचानक एक वार्ड में क्यों स्थानान्तरित किया गया जहां खूंखार अपराधियों को रखा जाता है।’’ 

अदालत ने तिहाड़ के महानिदेशक (डीजी) को निर्देश दिया कि मिशेल को अचानक उच्च सुरक्षा सेल में स्थानान्तरित किये जाने के कारण बताने वाला विस्तृत जवाब सौंपा जाए।

गौरतलब है कि मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पण करके लाने के बाद 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए