लाइव न्यूज़ :

एप्पल बतायेगा घटना के दिन उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सेंगर का सटीक ठिकाना

By भाषा | Updated: September 26, 2019 05:55 IST

अदालत ने बलात्कार मामले में विधायक के खिलाफ आरोप भी तय किए थे। दुष्कर्म पीड़िता के पिता को पुलिस ने शस्त्र कानून के तहत एक मामले में तीन अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया था। उनकी छह दिन बाद न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता के हत्या से संबंधित मामले में सीआईएसएफ के एक अधिकारी का बयान रिकॉर्ड किया। ऐसा आरोप है कि सेंगर ने महिला से 2017 में बलात्कार किया जब वह नाबालिग थी।

दिल्ली की एक अदालत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की कंपनी एप्पल को भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के उस दिन के ठिकाने की जानकारी देने का बुधवार को निर्देश दिया, जिस दिन उन्होंने उन्नाव की 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था। मामले से जुड़े एक वकील ने बताया कि बंद कमरे में सुनवाई कर रहे जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने आईफोन निर्माता कंपनी को 28 सितंबर तक जवाब देने के लिए कहा।उसी दिन वह मामले पर अगली सुनवाई करेंगे। इस बीच, अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता के हत्या से संबंधित मामले में सीआईएसएफ के एक अधिकारी का बयान रिकॉर्ड किया। ऐसा आरोप है कि सेंगर ने महिला से 2017 में बलात्कार किया जब वह नाबालिग थी।अदालत ने बलात्कार मामले में विधायक के खिलाफ आरोप भी तय किए थे। दुष्कर्म पीड़िता के पिता को पुलिस ने शस्त्र कानून के तहत एक मामले में तीन अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया था। उनकी छह दिन बाद न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो