लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में आज कोरोना के मामलों में हो सकती है गिरावट, आ सकते हैं 25 हजार से भी कम केस

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2022 17:02 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में नए दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार को 25,000 से कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, अस्पतालों में लोगों के भर्ती होने की संख्या स्थिर हो रही है। जितनी भी मृत्यु हुईं हैं उन में लोगों को पहले से कोई बिमारी रही थी। दिल्ली में अभी 13,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, दिल्ली में अभी 13,000 से ज़्यादा बेड खालीउन्होंने कहा, अस्पतालों में लोगों के भर्ती होने की संख्या हो रही है स्थिर

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में शुक्रवार को नए कोविड -19 संक्रमणों की संख्या में गिरावट देखने को मिल सकती है। एएनआई समाचार एजेंसी से बात करते हुए जैन ने कहा कि दिल्ली में नए दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार को 25,000 से कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, अस्पतालों में लोगों के भर्ती होने की संख्या स्थिर हो रही है। जितनी भी मृत्यु हुईं हैं उन में लोगों को पहले से कोई बिमारी रही थी। दिल्ली में अभी 13,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं। 

पिछले दो दिनों में, दिल्ली में प्रतिदिन 25,000 से अधिक कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए गए। बुधवार को, शहर में 27,561 नए मामले सामने आए थे और गुरुवार को दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 28,867 मामले दर्ज किए गए थे।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड को लेकर कहा था दिल्ली में अस्पतालों में मरीजों की संख्या स्थिर हो गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में दैनिक मामलों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मामले कम होने लगते हैं, तो दिल्ली सरकार कोरोनोवायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए कुछ मौजूदा प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करेगी।

जैन ने यह भी कहा कि जब दिल्ली में मौतों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही थी, तो यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण था कि पिछले कुछ दिनों में कोविड से संबंधित मौतों में से 75% ऐसे लोग थे, जिन्हें इस बीमारी का टीका नहीं लगाया गया था।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाSatyendar Jainदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब