लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिश, कहा- राहुल इस्तीफा वापस लें, नहीं तो फांसी लगा लूंगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 2, 2019 15:29 IST

दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा।

Open in App

दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा।

अभी कार्यकर्ता के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन देश के कई हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन करने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल में बिहार के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने खून से राहुल गांधी को खत लिखकर आग्रह किया था कि वे इस्तीफा वापस ले लें।

राहुल गांधी को मनाने के लिए कई स्तर पर कोशिशें जारी हैं। उन्हें कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से लेकर वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता तक समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम भी शामिल हैं। दोनों नेता बारी-बारी से हाल में कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर चुके हैं। 

हालांकि, राहुल गांधी बीते दिनों इनके खिलाफ नाम न लेते हुए गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। राहुल गांधी बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करार हार को लेकर चिंतित है।  

कार्यकर्ताओं और तमाम नेताओं की जीतोड़ कोशिशों के बावजूद फिलहाल राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर अड़ हुए हैं। कुछ कांग्रेसियों का यहां तक कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व में गांधी परिवार की कमान खत्म तो पार्टी खत्म। फिलहाल सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील