लाइव न्यूज़ :

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस दिसंबर में करेगी रैली, मोदी सरकार पर हमला की तैयारी, नवजोत सिंह सिद्धू, अजय माकन सहित कई नेता शामिल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:53 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार शामिल थे।महंगाई से जनता परेशान है और कांग्रेस लोगों की लड़ाई लड़ेगी। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्लीः कांग्रेस महंगाई और कुछ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से अगले महीने दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी में है और सोमवार को इसको लेकर कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ मंथन किया गया।

कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले ‘15 गुरुद्वारा रकाबजगंज रोड’ (15 जीआरजी) पर हुई बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ महंगाई, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, हरियाणा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और कई अन्य नेता बैठक में शामिल थे।

बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने संवाददाताओं से कहा कि अगले महीने दिल्ली में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी और बैठक में इसी को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अगले महीने रैली होगी और जल्द ही तिथि एवं स्थान का चयन किया जाएगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा, ‘‘अभी रैली को लेकर तिथि और स्थान का चयन नहीं हुआ है। महंगाई से जनता परेशान है और कांग्रेस लोगों की लड़ाई लड़ेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे हम निभाएंगे।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसअजय माकननवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiसोनिया गाँधीदिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर