लाइव न्यूज़ :

राफेल डील पर हुए घोटाले पर चर्चा के लिए दिल्ली CM केजरीवाल ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

By भाषा | Updated: September 23, 2018 05:56 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान के आलोक में भाजपा नीत केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। ओलांद का बयान सरकार के रुख का खंडन करता है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान के आलोक में भाजपा नीत केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। ओलांद का बयान सरकार के रुख का खंडन करता है।केजरीवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को राफेल पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।” शुक्रवार को फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कथित तौर पर कहा गया कि 58,000 करोड़ रूपये के राफेल युद्धक विमान सौदे में भारत सरकार ने रिलायंस डिफेंस को दसॉल्ट एविएशन का साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया था और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।इससे पहले आज दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रिलायंस डिफेंस पर ओलांद की टिप्पणी राफेल सौदे में “साफ-साफ” भ्रष्टाचार को दिखाती है और मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल खड़े करती है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील