लाइव न्यूज़ :

यूनीफॉर्म में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों को सम-विषम योजना से छूटः केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 17, 2019 14:15 IST

राष्ट्रीय राजधानी में भीषण वायु प्रदूषण को देखते हुए यह योजना लागू की जा रही है। केजरीवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘स्कूल यूनीफॉर्म पहने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देऐसे वाहनों को हालांकि स्कूल के समय के दौरान ही सड़क पर चलने की इजाजत होगी। नियम उल्लंघन पर 4,000 रुपये के जुर्माने का दंड होगा इससे पहले यह 2,000 रुपये था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूनीफॉर्म में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी। यह योजना चार नवंबर से 15 नवंबर तक प्रभावी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में भीषण वायु प्रदूषण को देखते हुए यह योजना लागू की जा रही है। केजरीवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘स्कूल यूनीफॉर्म पहने स्कूली बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी।’’

ऐसे वाहनों को हालांकि स्कूल के समय के दौरान ही सड़क पर चलने की इजाजत होगी। योजना के तहत दोपहिया वाहनों को छूट मिलेगी। नियम उल्लंघन पर 4,000 रुपये के जुर्माने का दंड होगा इससे पहले यह 2,000 रुपये था। योजना से जिन व्यक्तियों को छूट मिली है उनमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के उपाध्यक्ष, राज्यपालों, उच्चतम न्यायालय एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायाधीश शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें स्वयं एवं उनके मंत्रियों तथा अधिकारियों को सम-विषम योजना से छूट नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात, प्रवर्तन, रक्षा, अर्द्धसैनिक एवं दूतावास वाहनों को भी इससे छूट रहेगी। सरकार पहले ही यह घोषणा कर चुकी है कि जिस वाहन को कोई महिला चला रही हो या महिलाओं और दिव्यांगजनों को लेकर जा रहे वाहनों को इस योजना से छूट होगी। योजना के दौरान निजी सीएनजी वाहन प्रतिबंधित होंगे, जिनमें दूसरे राज्यों से दिल्ली में आने वाले सभी गैर-मालवाहक वाहन भी शामिल होंगे। 

टॅग्स :ओड इवन रूलअरविन्द केजरीवालदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए