लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका, पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के आप प्रभारी चंद्रकेतु मिश्रा समेत कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 18:05 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल लगातार जीत रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार के खिलाफ आबकारी नीति में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ‘विरोध’ में पार्टी छोड़ दी। शराब नीति में ‘अनियमितताओं’ को लेकर भाजपा और आप के बीच टकराव चल रहा है। सिसोदिया के निवास तथा कई अधिकारियों के परिसरों पर छापा मारा था।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तोड़े जाने के प्रयासों के आरोपों के बीच मंगलवार को यहां कई ‘आप कार्यकर्ता’ भाजपा में शामिल हो गये।

 

पार्टी में इन सभी का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आबकारी नीति में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ‘विरोध’ में पार्टी छोड़ दी। आबकारी नीति में सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें पेशकश की है कि यदि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके विरुद्ध सारे मामले बंद कर दिये जाएंगे और उन्हें ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी’ दी जाएगी।

दिल्ली सरकार की शराब नीति में ‘अनियमितताओं’ को लेकर भाजपा और आप के बीच टकराव चल रहा है। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है जिसने पिछले दिनों सिसोदिया के निवास तथा कई अधिकारियों के परिसरों पर छापा मारा था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के आप प्रभारी चंद्रकेतु मिश्रा समेत आप के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए।

उन्होंने केजरीवाल सरकार के घोटालों एवं भ्रष्टाचार से आजिज आकर आप छोड़ी है।’’ सिसोदिया ने दावा किया था कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल लगातार जीत रहे हैं और वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए