लाइव न्यूज़ :

विधायकों को मुफ्त बिजली मिलती है, जनता को फ्री बिजली देने पर तकलीफ क्यों?, फ्री की चीजें बांटने के आरोप पर बोले दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2021 11:05 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि ये बहुत अच्छी राजनीति है। सबको करनी चाहिए। मैं आपको बताता हूं क्यों? इसकी इकनॉमिक्स और राजनीति दोनों समझाता हू्ं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा,  अगर मंत्रियों को मिलने वाली फ्री सुविधाएं, मैं जनता को देना चाहता हूं तो इनको तकलीफ क्यों होती हैदिल्ली सीएम ने कहा, मंत्रियों को महीने की 4-4 हजार यूनिट फ्री बिजली मिलती है, मैं जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली देता हू्ं तो बुरा क्या है

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री की राजनीति करने को लेकर कहा कि ये अच्छी राजनीति है सबको करनी चाहिए। दिल्ली सीएम ने ये बातें टाइम्स नाउ के समिट में नविका कुमार के सवालों के जवाब के तौर पर कही।

नविका कुमार ने केजरीवाल से सवाल किया,  आपके चुनाव जीतने का मॉडल है, फ्री बिजली, फ्री पानी। आप इंडियन रेवेन्यू सर्विस में रहे हैं। नंबर्स आपको पता है। टैक्स कलेक्शन कैसे होते हैं, टैक्स की जरूरतें किन चीजों में होती है। चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों की फ्री की चीजें बांटने की आदत सी हो गई है। क्या ये दीर्घकालिक टिकाऊ चीज हैं? क्या ये अच्छी राजनीति है?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि ये बहुत अच्छी राजनीति है। सबको करनी चाहिए। मैं आपको बताता हूं क्यों? इसकी इकनॉमिक्स और राजनीति दोनों समझाता हू्ं। उन्होंने कहा, सबसे बेसिक बात कि इन सारे विधायकों और मंत्रियों को फ्री बिजली मिलती है। इनको जब फ्री बिजली मिलती है तो इन्हें फ्री भी नहीं बोल सकते। इनको महीने की 4-4 हजार यूनिट फ्री बिजली मिलती है। और मैं जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली देता हू्ं तो इन सबको तकलीफ होती है क्यों?

दिल्ली सीएम ने जवाब देने के क्रम में आगे कहा, अगर मंत्रियों को मिलने वाली फ्री सुविधाएं, मैं जनता को देना चाहता हूं तो इनको तकलीफ क्यों होती है। इन मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के इलाज का खर्चा फ्री है। इनके परिवार का कोई भी बीमार हो जाए, इलाज का खर्चा फ्री है। अगर मैंने दिल्ली के लोगों को इलाज फ्री कर दिया तो इन्हें क्यों तकलीफ होती है? केजरीवाल ने कहा कि इन मंत्रियों-संत्रियों को जो-जो चीजें फ्री में दी जाती हैं, उन्हें मैं जनता को देना चाहता हूं। इस पर नविका ने कहा कि पेट्रोल भी फ्री करवा दीजिए, इन मंत्रियों को भी मिलती है। केजरीवाल जवाब देते हुए कहते हैं कि वो भी करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील