लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लगाई राबिया स्‍कूल के प्रबंधन की क्लास, बच्चियों को बेसमेंट में किया था कैद

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 12, 2018 13:11 IST

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल द्वारा  5 से 6 साल की मासूम बच्चियों को कथित तौर पर बेसमेंट में कैद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया गुरुवार सुबह राबिया स्कूल पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल द्वारा  5 से 6 साल की मासूम बच्चियों को कथित तौर पर बेसमेंट में कैद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया गुरुवार सुबह राबिया स्कूल पहुंचे।

यह भी पढ़ें: स्कूल फीस देने में देरी हुई तो प्रिंसिपल ने बच्चियों को बेसमेंट में किया कैद, FIR दर्ज

सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने इस दौरान स्कूल प्रंबंधन, प्रिंसिपल और अभिभावकों से बातचीत कर इस पूरे मामले पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यंत्री केजरीवाल ने फीस न मिलने के चलते कथित तौर पर बेसमेंट में बंद की गई मासूम बच्चियों से भी बातचीत की। वहीं दूसरी ओर विवाद बढ़ने के बाद स्कूल की पुराने छात्रओं ने स्कूल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।दरअसल, दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गालीब गली के पास लाल बल्ली मारान की गली कासिमजान में राबिया गर्ल्स पब्लिस स्कूल स्थित है। अभिभावकों का आरोप है कि फीस समय पर जमा न होने पर स्कूल प्रबंधन ने नर्सरी और केजी की बच्चियों को बेसमेंट में बद कर दिया था।

यह भी पढ़ें: स्कूल द्वारा 59 बच्चियों को बंधक के मामले में दिल्ली CM केजरीवाल ने मांगी रिपोर्ट

हांलाकि जब हमने फोन पर स्कूल की प्रिंसिपल नाहिद उस्मानी से बात करना चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया। जब उनसे हमने पूछा कि क्या केवल फीस जमा नहीं होने के चलते आपके स्कूल में बच्चियों को बेसमेंट में कैद कर लिया गया था, इस सवाल का जवाब देने की बजाय उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि ये बात करने का समय नहीं है आप कल स्कूल के ऑफिस आकर बात करो। मैं अभी फोन पर बात नहीं कर सकती। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब