लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सीएम केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी, ED की मांग पर अदालत ने किया तलब

By अंजली चौहान | Updated: February 17, 2024 08:02 IST

14 फरवरी को, ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 19 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए छठा समन भेजा था।

Open in App

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी है। मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार एजेंसी के समन को नजरअंदाज करने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक मामले के संबंध में केजरीवाल को राउज एवेन्यू अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। 

शनिवार को कोर्ट में पेशी से ठीक एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत पारित किया है जिसके लिए आज वोटिंग होगी। 

गौरतलब है कि 14 फरवरी को, ईडी ने सीएम केजरीवाल को 19 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए अपना छठा समन भेजा। सीएम केजरीवाल के 2 फरवरी को पेश नहीं होने के बाद एजेंसी ने अदालत का रुख किया। इसके बाद राउज एवेन्यू अदालत ने केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया और व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा कि यह देखते हुए कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक ईडी जांच में शामिल होने के लिए "कानूनी रूप से बाध्य" थे।

इस बीच, अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि सदन शनिवार को प्रस्ताव पर बहस करेगा। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि शनिवार को होने वाले कामकाज में पहले घोषित कार्यक्रम का जिक्र नहीं किया गया।

अदालत में पेशी से बच रहे केजरीवाल- बीजेपी

दिल्ली बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने विश्वास मत को लेकर बड़ा निशाना साधा है और कहा, सीएम ने शनिवार को विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराई है ताकि वह इसे अदालत के समक्ष पेश होने से बचने के लिए एक बहाने के रूप में इस्तेमाल कर सकें।

उन्होंने कहा कि विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शनिवार को निर्धारित की गई है जब राउज एवेन्यू अदालत ने शराब घोटाले में ईडी के समन में शामिल नहीं होने पर केजरीवाल को (17 फरवरी को) तलब किया है। पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक सदन की बैठक 17 फरवरी को तय नहीं थी।

बता दें कि शुक्रवार को सदन में विश्वास मत पेश करते समय केजरीवाल ने अपना आरोप दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी उनकी सरकार को गिराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले, दो विधायक (आप) अलग-अलग मेरे पास आए और मुझसे यही बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता उनके पास आए हैं और बताया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा; उन्होंने कहा कि वे पहले ही 21 AAP विधायकों से संपर्क कर चुके हैं और (दावा किया है कि) वे AAP छोड़ने के लिए तैयार हैं; वे अन्य (आप विधायकों) से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे उनमें से प्रत्येक को ₹25 करोड़ देंगे और उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी उन्हें बीजेपी के टिकट पर चुनाव (विधानसभा) में उतारेगी। और अगर आप कुछ और चाहते हैं तो हमें बताएं। विधायकों ने मुझे बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। फिर हमने अपने विधायकों से संपर्क किया तो पता चला कि बीजेपी ने सात विधायकों से संपर्क किया है। उन्होंने एक और ऑपरेशन लोटस चलाने का प्रयास किया है लेकिन हमें जो पता चला है उसके अनुसार सभी 21 विधायकों ने इनकार कर दिया है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालDelhi Assemblyप्रवर्तन निदेशालयKejriwal DelhiAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?