लाइव न्यूज़ :

दिल्ली निकाय चुनावः भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 1 सीट पर पार्टी के 3 लोगों ने दावेदारी पेश की, ऐसे नाम फाइनल हुए

By अनिल शर्मा | Updated: November 14, 2022 09:06 IST

भाजपा दिल्ली नगर निगम पर 2007 से ही शासन कर रही है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 15000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने टिकट की मांगी की थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है ।र 16 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर में 4 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने 18 सीटों पर नामों को रोक दिया था, जबकि इसने 232 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

आज की लिस्ट में पार्टी ने रानी बाग से  ज्योति अग्रवाल को उतारा है; कोहाट एन्क्लेव से रवि हंस; शकूरपुर से किशन बिमाड़; त्रिनगर (पश्चिम) से मीनू गोयल; कुरैश नगर से शमीना राजा; पहाड़गंज से मनीष चड्ढा; रघुबीर नगर (एससी-डब्ल्यू) से उर्मिल गंगवाल; राज नगर (डब्ल्यू) से अरुणा रावत; दरियागंज से ललित भामरी; संगम विहार सी से नीरज गुप्ता; संगम विहार बी (डब्ल्यू) से सविता विहार; राजपाल सिंह से श्रीनिवासपुरी; मीठापुर से गुड्डी चौधरी; जैतपुर (पश्चिम) से रचना मिश्रा; मयूर विहार फेज 1 से प्रेमा देवी; मौजपुर से अनिल गौर।

इससे पहले शनिवार को पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए 232 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने नरेला (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र से केशरानी खत्री, बुराड़ी से अनिल त्यागी, कादीपुर से उर्मिला राणा, आजादपुर (पश्चिम) से सुमन शर्मा, आदर्श नगर से अनुभव धीर, भलस्वा से लल्लू सिंह ठाकुर, जहांगीरपुरी से दिव्या झा, गायत्री यादव को मैदान में उतारा है। वहीं समयपुर बादली (पश्चिम) से, रोहिणी-ए से नवीन गर्ग, रिठाला से नरेंद्र सोलंकी, मॉडल टाउन से विकेश सेठी को उम्मीदवार बनाया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार निकाय चुनाव के लिए कइयों ने पार्टी से टिकट की मांग की थी। 15000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने टिकट की मांग की जिसके लिए पार्टी को स्क्रीनिंग प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ा। इसके जरिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीट के लिए तीन तीन लोगों ने दावेदारी पेश की थी। 

जानकारी के लिए बता दें कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नागरिक वार्डों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई थी। अधिसूचना एमसीडी वार्डों के पुनर्विकास से संबंधित है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर है और 16 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

भाजपा दिल्ली नगर निगम पर 2007 से ही शासन कर रही है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में भाजपा ने 270 वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीटों पर मतदान नहीं हो सका था। आप ने 48 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस 27 वार्ड जीतने में सफल रही थी।

टॅग्स :दिल्ली समाचारBJPDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो