लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav Parinam 2025: 8वीं विधानसभा में 5 महिला विधायक?, 2020 में 8, स्नातक डिग्री वाले विधायकों का प्रतिशत 38

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 19:53 IST

Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली में 26 साल से अधिक समय बाद भाजपा सत्ता में आई है और उसने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए।2020 में आठ महिला विधायक चुनी गई थीं। 34 प्रतिशत से बढ़कर आठवीं विधानसभा में 38 प्रतिशत हो गया है।

Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली की आठवीं विधानसभा में पहले की तुलना में कम महिलाएं चुनी गई हैं लेकिन स्नातक डिग्रीधारी विधायकों की संख्या में इस बार बढ़ोतरी हुई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ‘पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च’ की रिपोर्ट में पाया गया कि विधानसभा में पांच महिलाएं चुनी गई हैं जिनकी सदन में सात प्रतिशत हिस्सेदारी है। इनमें से चार महिला विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं जबकि आतिशी सदन में ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) की एकमात्र महिला सदस्य चुनी गई हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए।

इससे पहले, 2020 में आठ महिला विधायक चुनी गई थीं। दिल्ली में 26 साल से अधिक समय बाद भाजपा सत्ता में आई है और उसने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की है। ​​‘आप’ ने पांच फरवरी को हुए चुनावों में 22 सीट जीतीं और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। स्नातक डिग्री वाले विधायकों का प्रतिशत सातवीं विधानसभा में 34 प्रतिशत से बढ़कर आठवीं विधानसभा में 38 प्रतिशत हो गया है।

स्नातकोत्तर डिग्री और उससे उच्च डिग्री वाले विधायकों की संख्या पिछली बार की तरह 26 प्रतिशत ही बनी हुई है। नव-निर्वाचित विधायकों में से लगभग 61 प्रतिशत ने राजनीति या सामाजिक कार्य को अपना पेशा बताया, जबकि पिछली विधानसभा में यह आंकड़ा 67 प्रतिशत था। जिन विधायकों ने अपना पेशा व्यवसाय बताया है, उनकी संख्या में सातवीं विधानसभा की तुलना में बढ़ोतरी हुई है।

उनकी संख्या सातवीं विधानसभा में 29 प्रतिशत थी और यह आठवीं विधानसभा में बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट में पाया गया कि सदस्यों की औसत उम्र 52 वर्ष है। रिपोर्ट के अनुसार, नवनिर्वाचित विधायकों में से 13 प्रतिशत की उम्र 25 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है, जबकि पिछली विधानसभा में यह 23 प्रतिशत थी।

इसके अलावा, 41 वर्ष से 55 वर्ष की उम्र के विधायकों की संख्या 49 प्रतिशत ही बनी रही जबकि 34 प्रतिशत विधायक 56 से 70 वर्ष की उम्र के हैं तथा चार प्रतिशत विधायक 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। पिछली विधानसभा में 28 प्रतिशत सदस्य 56 वर्ष या उससे अधिक उम्र के थे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?