लाइव न्यूज़ :

चीनी सिंथेटिक 'मांझा' का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं, आपने क्या कदम उठाए हैं?, हाईकोर्ट ने पुलिस से कहा

By भाषा | Updated: August 4, 2022 14:56 IST

जनहित याचिका में कुछ लोगों ने कहा है कि कांच से मढ़े हुए चीनी मांझे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से कई लोगों और पक्षियों की मौत हो जाती है तथा कई घायल हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सिंथेटिक मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को यह टिप्पणी की।इस संबंध में कदम उठाएं और हमें इस बारे में सूचित करें।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से चीनी 'मांझा' की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा है। इसके पहले राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाले चीनी सिंथेटिक मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

उच्च न्यायालय ने पतंगों को उड़ाने, उनकी बिक्री, खरीद, भंडारण और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को यह टिप्पणी की। जनहित याचिका में कुछ लोगों ने कहा है कि कांच से मढ़े हुए मांझे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से कई लोगों और पक्षियों की मौत हो जाती है तथा कई घायल हो जाते हैं।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं कि चीनी 'मांझा' का इस्तेमाल नहीं किया जाए। एनजीटी के आदेश को लागू करने के लिए आपने क्या कदम उठाए हैं? इस संबंध में कदम उठाएं और हमें इस बारे में सूचित करें।"

दिल्ली सरकार के वकील संजय लाओ ने अदालत से कहा कि इस संबंध में आदेश हर साल पारित किए जाते हैं। उन्होंने अदालत से मामले की सुनवाई करने का आग्रह किया ताकि वह दिल्ली पुलिस से निर्देश ले सकें। उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा, "दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने मामले को कल सूचीबद्ध करने की प्रार्थना की।" भाषा रवि कांत संतोष संतोष

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार