लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मुख्यमंत्रीः बंगले पर 59,40,170 रुपये होंगे खर्च?, "शीशमहल" में नहीं रहेंगी रेखा गुप्ता, बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग नया ठिकाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 21:45 IST

Delhi Chief Minister:  7.7 लाख रुपये की लागत से 14 स्प्लिट एयर कंडीशनर, 9.9 लाख रुपये की लागत से पांच एलईडी टीवी तथा 1.8 लाख रुपये की लागत से रिमोट कंट्रोल वाले 23 छत के पंखे लगाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे5.74 लाख रुपये की लागत से 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।91,000 रुपये के छह गीजर, 77,000 रुपये की एक स्वचालित वाशिंग मशीन।85,000 रुपये की एक टोस्ट ग्रिल और 60,000 रुपये की एक डिशवॉशर शामिल हैं।

नई दिल्लीः लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आवंटित बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग पर 59.40 लाख रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य करेगा। एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि बंगले में विद्युत और सिविल संबंधी कार्य किया जाएगा। आदेश के अनुसार 7.7 लाख रुपये की लागत से 14 स्प्लिट एयर कंडीशनर, 9.9 लाख रुपये की लागत से पांच एलईडी टीवी तथा 1.8 लाख रुपये की लागत से रिमोट कंट्रोल वाले 23 छत के पंखे लगाए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि 5.74 लाख रुपये की लागत से 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और आवास में बिजली बैकअप के लिए यूपीएस सिस्टम भी होगा। इसके अलावा 91,000 रुपये के छह गीजर, 77,000 रुपये की एक स्वचालित वाशिंग मशीन, 85,000 रुपये की एक टोस्ट ग्रिल और 60,000 रुपये की एक डिशवॉशर शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि कुल 1.8 लाख रुपये की लागत से 23 छत के पंखे और छह लाख रुपये की लागत से 115 लैंप, हैंगिंग लाइट और तीन बड़े झूमर लगाए जाएंगे। बंगले पर कुल 59,40,170 रुपये खर्च किए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, चार कमरों वाले आवास में मरम्मत और नवीनीकरण का जारी है।

इससे पहले बंगले में उपराज्यपाल सचिवालय के अधिकारी रहते थे। इसी रोड पर बंगला नंबर 2 का इस्तेमाल मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के रूप में किया जा सकता है। इस बंगले में पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल राय रहते थे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की योजना सबसे पहले जनसभाओं के लिए अपना कैंप कार्यालय शुरू करने की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के आरोप लगे थे। भाजपा ने केजरीवाल के आवास को "शीशमहल" करार दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद गुप्ता ने कहा था कि वह केजरीवाल वाले आवास में नहीं रहेंगी।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सिविल लाइंस में केजरीवाल का आवास रहे छह, फ्लैगस्टाफ रोड को राजकीय अतिथि गृह बनाया जा सकता है। भाजपा की नयी सरकार के अधिकतर कैबिनेट मंत्रियों को पहले ही शहर में सरकारी आवास आवंटित किए जा चुके हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकाररेखा गुप्ताAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया