लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लागू, जानें क्‍या रहेगा बंद और क्‍या रहेगा खुला

By अमित कुमार | Updated: April 15, 2021 14:52 IST

Arvind Kejriwal govt likely to announce weekend curfew: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस कर्फ्यू में दिल्ली सरकार ने लोगों को थोड़ी सहूलियतें भी दी है।वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा।सीएम ने कहा है कि जरूरी सेवाओ से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

Arvind Kejriwal govt likely to announce weekend curfew: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की, आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू के दौरान अनुमति होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 बिस्तरों की कमी नहीं है। दिल्ली में मॉल, जिम, स्पा, सभागार बंद रहेंगे; सिनेमाघरों में केवल 30 प्रतिशत लोगों की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि दिल्ली में विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों को ई-पास दिया जाएगा ताकि सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान उन्हें आवाजाही में आसानी हो। दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम के प्रत्येक जोन में हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा।

सार्वजनिक स्थानों पर कोविड संबंधी नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। आज जिन प्रतिबंधों की घोषणा की गई, वे दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक हैं। दिल्ली के रेस्तरां में केवल भोजन पैक कराकर ले जाने की सुविधा होगी, रेस्तरां के भीतर बैठकर खाना खाने की मनाही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बड़े पैमाने पर बेड उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी हैं। केजरीवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में रेस्तरांओं को खाना घर पहुंचाने की अनुमति नहीं होगी। 

साथ ही कहा कि एक क्षेत्र में प्रतिदिन केवल एक ही साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति होगी तथा कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत पाने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले रोज बढ़ रहे हैं और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पाबंदियां लगानी जरूरी हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार कोविड संबंधी व्यवहार जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाना आदि को सख्ती से लागू करना सुनिश्चित करेगी क्योंकि कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनादिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?