लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के चांदनी चौक में लगी आग पर पांच दिन बाद पाया जा सका काबू, दमकल की 150 गाड़ियां कर रही थीं मशक्कत

By भाषा | Updated: November 29, 2022 14:55 IST

दिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस इलाके में पिछले हफ्ते लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग को बुझाने में दमकल की 150 गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। कूलिंग का काम अभी भी जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देचांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके के एक थोक बाजार में लगी आग से 250 दुकानें खाक।अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन 'कूलिंग' प्रक्रिया जारी है। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग लगने के बाद दमकल की 150 गाड़ियां उसे बुझाने में जुटी हुई थीं।

नयी दिल्ली: चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके के एक थोक बाजार में लगी भीषण आग पर मंगलवार को काबू पा लिया गया है जबकि लगातार छठे दिन तपिश कम करने (कूलिंग) की प्रक्रिया जारी है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के बाद से दमकल की 150 गाड़ियां काम में जुटी रहीं।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन ‘कूलिंग प्रक्रिया जारी है। फिलहाल, दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर हैं जो ‘कूलिंग’ प्रक्रिया में जुटी हैं। यह प्रक्रिया आज भी जारी रहने की उम्मीद है।

व्यापारियों के निकाय ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (सीएआईटी) ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और बीमा कंपनियों से भागीरथ पैलेस बाजार के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास कार्य शुरू करने में मदद करने का अनुरोध किया है, जहां लगभग पांच दिन तक आग लगे रहने से 250 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और अन्य व्यापारी नेताओं ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन (डीईटीए) के साथ मिलकर प्रभावित व्यापारियों के बीमा दावों को लेकर प्रयास तेज किए जाएंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘250 से अधिक दुकानें प्रभावित हुई हैं और पांच इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से जल गई हैं, जबकि तीन ढह गई हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 और 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब