लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग से रात भर जूझते रहे दमकलकर्मी, इमारत के ज्यादातर हिस्से क्षतिग्रस्त

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2022 07:44 IST

दिल्ली के चांदनी चौक में कल रात लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी रात भर प्रयास में जुटे रहे। हालांकि सुबह तक इस पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस मार्केट में गुरुवार रात लगी थी आग।दमकल विभाग को आग की सूचना गुरुवार रात 9,19 बजे मिली, इसके बाद इसे बुझाने की कोशिश शुरू हुई।किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, संकरी गली होने की वजह से पेश आ रही थी परेशानी।

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में भागीरथ पैलेस मार्केट में कल रात लगी आग से दमकलकर्मी शुक्रवार सुबह तक जूझते रहे। पूरी रात के मशक्कत के बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। हालांकि दिल्ली फायर सर्विस डायरेक्टर अतुल गर्ग ने भरोसा जताया कि कुछ देर में स्थिति नियंत्रण में होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि इमारत का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शुक्रवार तड़के उन्होंने कहा, 'अभी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर सुबह तक काबू पा लिया जाएगा। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।'

दमकल विभाग को रात करीब 9.19 में आग की सूचना मिली थी। इसके बाद शुरू में 18 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया था। बाद में इसकी संख्या और बढ़ाई गई। भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रोनिक मार्केट में आग लगी है। रास्ता संकरा होने की वजह से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग ने बताया कि आग को बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

धीरे-धीरे गिर रही है बिल्डिंग

घटना स्थल का दौरा करने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि चांदनी चौक में जिस इमारत में आग लगी है, वह धीरे-धीरे गिर रही है। दो मंजिलें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने रात को बताया था कि दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल आग लगने की वजहों की पता नहीं चल सका है। चंदनी चौक बेहद घना इलाका है। ऐसे में दमकलकर्मियोंकी कोशिश है कि आग और न फैले और आसपास की इमारतों को इससे नुकसान नहीं हो।

टॅग्स :दिल्ली समाचारअग्निकांडहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील