लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल कैबिनेट ने विधायक फंड में की ढाई गुना बढ़ोतरी, राजधानी के विधायकों के विकास-कार्य के लिए मिलेंगे 10 करोड़ रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2018 13:20 IST

अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने अपने विधायकों के फंड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। खबर के अनुसार अपने सभी विधायकों का फंड बढ़ाने का फैसला लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने मंगलवार (सात अगस्त) को अपने विधायकों के फंड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। खबर के अनुसार अपने सभी विधायकों का फंड बढ़ाने का फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल कैबिनेट ने विधायक निधि में 6 करोड़ रुपये का इजाफा किया है जिसके बाद अब यह फंड बढ़कर 10 करोड़ हो गया है।

विधायकों का फंड बढ़ने का फैसला दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया है। इस मीटिंग में विधायकों के फंट बढ़ने के पैसों पर मुहर लग गई है। अभी तक दिल्ली के विधायकों की 4 करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है।

 इस बात की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। वहीं,  केजरीवाल सरकार का मानना है कि इस फैसले के बाद विधायक लोगों के हित में और ज़्यादा काम कर पाएंगे। इससे पहले कम फंड होने की वजह से इलाक़े के हित में किए जाने वाले कई कार्य अवरोधित होता रहता था।  

विधायको के फंड को लेकर काफी विवाद रह चुका है।  नजीब जंग के समय में भी केजरीवाल सरकार ने ये फंड बढ़वाने की कोशिश की थी। लेकिन उन्होंने इसकी फाइल लौटा दी थी, जिसके बाद केजरीवाल की पार्टी की ओर से खूब हंगामा भी किया गया था। 

अब कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने फंड बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। वहीं, पहले कहा गया था कि विधायक फंड का पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है। वहीं, पार्टी विधायक अधिकारियों पर विकास कार्यों में अड़चन पैदा करने और नगर निगम की बाधाओं का हवाला देते हुए विधायक फंड पूरी तरह से खर्च न हो पाने के दावे करते रहे हैं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए