लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों ने की थी आत्महत्या, उसे डेढ़ साल बाद मिला नया किरायेदार

By विनीत कुमार | Updated: December 28, 2019 12:08 IST

मोहन कश्यप के अनुसार वे इस घर को लेकर फैली तरह-तरह की कहानियों से बखूबी परिचित हैं। इसे 'भूतहा घर' भी कहा गया। इसलिए वे इस घर में रविवार को प्रवेश से पहले यहां एक हवन कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के बुराड़ी के 'भूतहा घर' को मिला नया किरायेदार, रविवार को होगा शिफ्टइस घर में 11 लोगों ने की थी एक साथ आत्महत्या, घर को लेकर कही जाती हैं कई तरह की बातें

दिल्ली के बुराड़ी इलाके के एक घर में 11 लोगों के सामूहिक आत्महत्या के करीब डेढ़ साल बाद वहां एक परिवार अब बतौर किरायेदार रहेगा। यह घर तरह-तरह की अफवाहों के कारण पिछले कई दिनों से खाली पड़ा था। इस घर में 1 जुलाई 2018 को एक परिवार के 11 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। घर के 10 सदस्यों के शव तब लटके हुए मिले थे जबकि 77 साल की नारायण देवी का शव घर के दूसरे कमरे में फ्लोर पर पड़ा था।

घर में आयेगा नया किरायेदार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस घर को मोहन सिंह कश्यप नाम के शख्स ने किराये पर लिया है। वे इस घर के ग्राउंड फ्लोर पर अपना पैथेलॉजी बनाएंगे और इसी बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर इनका परिवार रहेगा। यह परिवार रविवार को इस घर में शिफ्ट करेगा।

मोहन कश्यप के अनुसार वे इस घर को लेकर फैली तरह-तरह की कहानियों से बखूबी परिचित हैं। इसे 'भूतहा घर' भी कहा गया। इसलिए वे इस घर में रविवार को प्रवेश से पहले यहां एक हवन कराएंगे। उनका परिवार भी इस घर मे शिफ्ट होने के लिए तैयार है। 

मोहन कश्यप का लैब बुराड़ी के ही इस घर के करीब ही था और पिछले कई दिनों से वे एक नई जगह की तलाश कर रहे थे। कश्यप के बच्चे भी एक स्कूल में पढ़ते हैं जो इस घर के पास में है। मोहन कश्यप फिलहाल भजनपुरा में रहते हैं। इस घर की जिम्मेदारी फिलहाल दिनेश चूंडावत के पास है। वे मृत परिवार के रिश्तेदार हैं। चूंडावत ने खुशी जताई कि अब उस घर में कोई रहने आ रहा है। 

घर से बाहर की ओर निकले 11 पाइप पर मोहन ने कहा कि कुछ को बंद करवा दिया गया है, लेकिन कुछ को वेंटिलेशन के लिए खोला रखना जरूरी है। मोहन कश्यप ने साथ ही कहा कि वह घर में दूसरे कुछ और रिपेयर के काम भी करवा रहे हैं।

टॅग्स :दिल्लीबुराड़ी कांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप