लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2024: ईडी समन के बीच, 4 मार्च को केजरीवाल सरकार का बजट पेश करेंगी आतिशी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 1, 2024 13:11 IST

Delhi Budget 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से आठवां समन भेजा जा चुका है और उन्हें पूछताछ के लिए 4 मार्च को बुलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 मार्च को दिल्ली सरकार का बजट पेश होगा पहली बार कोई महिला मंत्री के द्वारा पेश होगा बजट 2023 में मंत्री कैलाश गहलोत ने पेश किया था बजट

Delhi Budget 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से आठवां समन भेजा जा चुका है और उन्हें पूछताछ के लिए 4 मार्च को बुलाया गया है। आप सूत्रों के अनुसार, एक बार फिर केजरीवाल ईडी के समन पर नहीं जाएंगे। ईडी समन के बीच दिल्ली का आम बजट 4 मार्च को पेश होगा। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इस बात की जानकारी दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने दी है।

उन्होंने शुक्रवार को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण(2023-2024) प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है, लगातार हर साल की तरह दिल्ली सरकार का बजट मुनाफे में रहा है। मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार और उनके उपराज्यपाल ये जान लें कि वे चाहें कितनी भी कोशिश कर लें अरविंद केजरीवाल रुकेंगे नहीं।

यहां बताते चले कि केजरीवाल सरकार में पहली बार किसी महिला मंत्री के द्वारा बजट पेश किया जाएगा। आतिशी से पहले मंत्री कैलाश गहलोत ने 2023 में बजट पेश किया था। क्योंकि, शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद थे। इधर केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद वित्त विभाग आतिशी के पास है तो इस साल आतिशी केजरीवाल सरकार का बजट पेश करेंगी।

ईडी के नोटिस को गैरकानूनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब तक दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में 8 बार समन भेजा जा चुका है। सातवें समन पर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूछताछ के लिए ईडी जाएंगे तो उन्होंने कहा था कि ईडी का समन ही गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि मामला तो अब कोर्ट में है। ईडी को कोर्ट के फैसला का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईडी के समन से केजरीवाल डरने वाला नहीं है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालबजटप्रवर्तन निदेशालयआतिशी मार्लेनाKailash Gahlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी